नवरात्रि में कई भक्त माँ दुर्गा की आराधना के साथ उपवास रखते हैं। इस पेज पर नवरात्रि उपवास (Navratri Upvas) के सरल नियम और पूजा के समय ध्यान रखने वाली बातें एक जगह दी गई हैं।
नवरात्रि उपवास एक नज़र में
- विषय: नवरात्रि उपवास के नियम
- देवी: माँ दुर्गा
- कब: नवरात्रि के नौ दिन (साल में दो बार प्रमुख नवरात्रि)
नवरात्रि उपवास और पूजा के 9 सरल नियम
नवरात्रि के दौरान पूजा-पाठ का विधान है साथ ही भक्त व्रत भी रखते हैं. कई लोक किसी विशेष तिथि को व्रत रखते हैं तो कई भक्त नवरात्रि के नौ दिन उपवास रखते हैं. यहां हम जानते हैं कि नवरात्रि उपवास और पूजा के 9 सरल नियम (Navratri Upvas Fasting Rules in Hindi) क्या हैं:
1. पूजा-पाठ के दौरान सही-सही मंत्र उच्चारण करने की कोशिश करें। कई बार जल्दी-जल्दी में लोग अशुद्ध उच्चारण करते हुए पूजा संपन्न करते हैं.
2. पूजा स्थल और घर की साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है. पूजा स्थल पर स्वच्छता रखें.
3. व्रत रखने वाले व्यक्ति स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
4. नवरात्रि व्रत करते हैं तो दिन में सोने से बचें। दिन के समय सोना वर्जित माना गया है.
5. व्रत रखते हैं तो मांस, मदिरा-पान, सहवास आदि नहीं करना चाहिए.
6. अगर फलाहार लेते हैं तो एक जगह बैठकर नीयत समय पर एक या दो बार फल का सेवन करें.
7. व्रती को खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए.
8. दुर्गा चालीसा, मंत्र, सप्तशती पाठ या चण्डी पाठ करते वक्त बीच में दूसरे से कोई बात ना करें। पूरा ध्यान पाठ में लगाएं.
9. नवरात्र के दौरान दाढ़ी, नाखून और बाल कटवाने से बचना चाहिए.
ये कुछ ऐसे नियम हैं जिनका ध्यान रख पूरी निष्ठा से व्रत और पूजन करने से भगवती प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामना पूरी करते हैं.
इसे भी पढ़ें:
कैसे करें मां दुर्गा की आरती, पूरी विधि यहां देखें
उपवास रखते समय सामान्य सावधानियाँ
नियम परिवार की परंपरा और क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकते हैं। उपवास में अपनी सेहत का ध्यान रखें और पर्याप्त पानी पिएँ। यदि आपको कोई बीमारी है, आप गर्भवती हैं या नियमित दवा लेते हैं, तो उपवास से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
उपवास का महत्व (मान्यता के अनुसार)
मान्यता है कि नवरात्रि का उपवास संयम और श्रद्धा के साथ रखने पर माँ दुर्गा की कृपा मिलती है। यह आस्था पर आधारित है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
नवरात्रि उपवास में क्या खा सकते हैं?
परंपरा में आमतौर पर फल, दूध, कुट्टू या सिंघाड़े का आटा और सेंधा नमक का सेवन किया जाता है। यह परिवार की परंपरा पर निर्भर करता है।
क्या नवरात्रि में उपवास रखना ज़रूरी है?
यह व्यक्तिगत आस्था और परंपरा की बात है। स्वास्थ्य कारणों से कई लोग आंशिक उपवास रखते हैं।
उपवास कब खोलते हैं?
परंपरा में पूजा और कन्या पूजन के बाद, या अपनी परंपरा के अनुसार निर्धारित समय पर उपवास खोला जाता है।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में माँ दुर्गा के 9 स्वरूप | दुर्गा चालीसा
नोट: यहाँ बताए गए लाभ और नियम धार्मिक मान्यता और परंपरा पर आधारित हैं।