भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और उनका अर्थ – India National Symbols and Meaning In Hindi

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और उनका अर्थ – India National Symbols and Meaning In Hindi

हर राष्ट्र की अपनी पहचान होती है, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया जाता है। किसी भी राष्ट्र की पहचान वहां के नागरिकों और राष्ट्रीय प्रतीकों से होती है। हर देश के राष्ट्रीय प्रतीक की अपनी विशेषता, व्यक्तित्व और इतिहास होता है। इसी तरह भारत के राष्ट्रीय प्रतीक देश के प्रतिबिंब हैं। इन प्रतीकों का चयन बहुत ही सोच-विचार करके किया गया है।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक – India National Symbols

  1. राष्ट्रीय ध्वज
  2. राष्ट्रीय प्रतीक
  3. राष्ट गान
  4. राष्ट्रीय गीत
  5. राष्ट्रीय शपथ
  6. राष्ट्रीय कैलेंडर
  7. राष्ट्रीय खेल
  8. राष्ट्रीय फूल
  9. राष्ट्रीय फल
  10. राष्ट्रीय जानवर
  11. राष्ट्रीय पक्षी
  12. राष्ट्रीय नदी
  13. राष्ट्रीय वृक्ष

राष्ट्रीय चिन्हों का अर्थ – India National Symbols and Meaning

  • राष्ट्रीय ध्वज

हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की शान का प्रतीक है। तिरंगे में तीन रंग की पट्टियां बिल्कुल समान अनुपात में है। इसमें सबसे उपर केसरिया रंग, जो साहस का प्रतीक माना जाता है। बीच में सफेद रंग शांति और सच्चाई को दर्शाता है। वहीं सबसे नीचे की वाली हरे रंग की पट्टी हरियाली का प्रतीक है। तिरंगे के बीच में नीले रंग का अशोक चक्र बना है। इस चक्र में कुल 24 धारियां है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज को पिंगली वेंकया ने डिजाइन किया था।

  • राष्ट्रीय प्रतीक

हमारे देश का राष्ट्रीय चिन्ह सारनाथ के अशोक में सिंह की अनुकृति है। गोलाई में बनी इस आकृति में सिंह के चार मुंह है और ये सभी मुंह एक दुसरे को पीठ दिखाए हुए बनाए गए हैं। यह आकृति शक्ति साहस और जीत का प्रतीक माना जाता है। इसमें नीचे की तरफ एक हाथी, एक घोड़ा, एक बैल एवं एक शेर की आकृति बनी है। इसके बीचोबीच एक अशोक चक्र भी बना हुआ है। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू होने के बाद इसे देश के राजकीय प्रतीक के रूप में अपनाया गया। एक ही पत्थर पर नक्काशी करके बने इस प्रतीक के नीचे हिन्दू वेद में सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। आज भी यह सारनाथ के संग्रहालय में सुरक्षित है।  

  • राष्ट्र गान

भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मण’ ही हमारे देश की आन बान और शान है। इसे बांग्ला के महान लेखक रविन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा था। इसे सबसे पहले 27 दिसंबर 1911 को कलकत्ता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मीटिंग में गाया गया था। राष्ट्रगान के रूप में इसे आधिकारिक मान्यता 24 जनवरी 1950 को मिली।

  • राष्ट्रीय गीत

भारत का राष्ट्रीय गीत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने संस्कृत में लिखा था। देश की आजादी की लड़ाई के दौरान यह गाना सभी स्वतंत्रता सेनानियों को प्रेरणा देता था, उनमें नई ऊर्जा का संचार करता था। पहले तो वंदेमातरम् राष्ट्रीय गान हुआ करता था, लेकिन स्वतंत्रता के बाद ‘जन गण मण’ को राष्ट्रीय गान घोषित किया गया। बावजूद इसके वंदेमातरम् को जन गण मण जितना ही सम्मान प्राप्त है। यह गीत सबसे पहले साल 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सेशन में रविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा बजाया गया था। साल 2003 में एक पोल किया गया था जिसमें इसे दुनिया के 10 सबसे पसंदीदा गानों के रूप में स्थान प्राप्त है। 24 जनवरी 1950 को इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा प्राप्त हुआ था।

  • राष्ट्रीय शपथ

राष्ट्रीय शपथ को प्यदिमर्री वेंकट सुब्बा राव द्वारासाल 1962 में लिखा गया। 26 जनवरी 1965 से इसे सभी स्कूलों में निर्धारित रूप से गाए जाने का प्रावधान लागू किया गया।

  • राष्ट्रीय कैलेंडर

साका कैलेंडर को राष्ट्रीय कैलेंडर का दर्जा मिला हुआ है। इसे कैलेंडर कमिटी की तरफ से साल 1957 में बनाया गया था। इसे भारतीय पंचांग की सहायता से निर्मित किया गया था। इसमें सिर्फ हिन्दू कैलेंडर ही नहीं बल्कि खगोल डाटा और समय भी लिखित है।

  • राष्ट्रीय खेल

भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है। साल 1928-1956 के बीच हमारे देश को ओलंपिक में लगातार 6 बार गोल्ड मेडल मिला था। उस वक्त भारत ने ओलंपिक में 24 मैच खेले थे और उसे सभी में जीत हासिल हुई थी। उस वक्त भारत में हॉकी सबसे पसंदीदा खेल हुआ करता था। इसीलिए यह राष्ट्रीय खेल घोषित है।

  • राष्ट्रीय फूल

हमारे देश का राष्ट्रीय फूल कमल है। प्राचीन भारत के इतिहास में भी कमल का महत्वपूर्ण स्थान है। हिन्दू मान्यता के अनुसार कमल धन की देवी लक्ष्मी का सिंहासन है, जो धन, समृधि का प्रतीक है।

  • राष्ट्रीय फल

फलों का राजा आम हमारे देश का राष्ट्रीय फल है। भारत में 100 से भी ज्यादा किस्म के आम मिलते हैं।

  • राष्ट्रीय जानवर

जंगल का राजा शेर भारत का राष्ट्रीय जानवर है। यह हमारे देश की समृद्धि, ताकत, फुर्ती व अपार शक्ति का प्रतीक है। साल 1973 में इसे राष्ट्रीय जानवर के तौर पर मान्यता प्राप्त हुई थी।

  • राष्ट्रीय पक्षी

भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। मोर हमारी भारतीय संस्कृति को दर्शाता है। इसे साल 1963 में राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था। अन्य देशों की तुलना में भारत में मोर बहुत अधिक संख्या में पाए जाते हैं।

  • राष्ट्रीय नदी

भारत की पवित्र नदी गंगा हमारी राष्ट्रीय नदी के रूप में सम्मानित है। गंगा नदी को माता के समान पूजा जाता है।

  • राष्ट्रीय वृक्ष

भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद है। इस पेड़ की उम्र बहुत लंबी होती है, इसलिए इसे अमर पेड़ माना जाता है। भारत में इस पेड़ की पूजा भी होती है।

Yuva Digest

युवाओं के लिए नॉलेज और जीवनशैली से जुड़ा बेहतरीन कंटेंट सहज भाषा हिन्दी में, जो आपको रखता है हमेशा दो कदम आगे. युवा डाइजेस्ट के साथ जुड़े रहें, अपडेटेड रहें!

This Post Has One Comment

  1. K. D

    The national Sports is Kabaddi. National Animal is Tiger. Please rectify.

Leave a Reply