You are currently viewing इंडिया का फुल फॉर्म क्या है? – INDIA Ka Full Form

इंडिया का फुल फॉर्म क्या है? – INDIA Ka Full Form

INDIA Ka Full Form: इंडिया का आधिकारिक नाम है ‘द रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ (भारत गणराज्य). यह देश एशिया महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है. यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जबकि जनसंख्या के मामले में यह दूसरे स्थान पर है.

जहां तक इंडिया के फुल फॉर्म की बात है तो इसका कोई फुल फॉर्म नहीं होता. भारत दक्षिण में हिंद महासागर, दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर व दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा है. भारत का नाम इंडिया इसलिए हुआ क्योंकि यहां से बहुत ही प्रसिद्ध नदीं सिंधु या Indus बहती है. इंडिया शब्द की उत्पत्ति Indus से हुई है. यूनानियों की तरफ से सिंधु नदी के दूसरी तरफ से देश को इंडोई के रूप में संदर्भित किया गया था. बाद में इस नाम को India में परिवर्तित किया गया.

इंडिया का फुल फॉर्म – INDIA Ka Full Form

वैसे तो इंडिया का कोई फुल फॉर्म नहीं होता लेकिन आप कहीं-कहीं इस तरह के कुछ मजेदार फुल फॉर्म देख सकते हैं. जैसे-

I – Independent
N – National
D – Democratic
I – Intelligent
A – Area

और

I – Independent
N – Nation
D – Declared
I – In
A – August

भारत का राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह चार शेरों से मिलकर बना है. शेर जो कि शक्ति, साहस, गौरव और आत्मविश्वास का प्रतीक है. इंडिया के राष्ट्रीय झंडे में तीन रंग हैं. इसलिए अपने देश के झंडे को तिरंगा कहते हैं. सबसे अधिक भाषा बोले जाने के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है. यहां पांच लोकप्रिय विश्व धर्म शामिल है.

1. हिन्दू धर्म
2. इस्लाम धर्म
3. सिख धर्म
4. ईसाई धर्म
5. बौद्ध धर्म

भारत को किन-किन नामों से जाना जाता है?

अलग-अलग युगों और समाजों में भारत को अलग-अलग नामों से जाना जाता रहा है. आइए उनमें से कुछ महत्वपूर्ण नामों को जानते हैं:

जम्बूद्वीप

भारत का सबसे प्राचीन नाम जम्बूद्वीप है, जिसका शाब्दिक अर्थ जम्बू वृक्षों की भूमि है. यह नाम हिन्दू, जैन व बौद्ध धर्मों के धार्मिक ग्रंथों में पाया जा सकता है. जम्बू का मतलब है भारतीय ब्लैकबेरी और द्वीप का अर्थ है महाद्वीप.

आर्यावर्त/द्रविड़

शास्त्रीय संस्कृत साहित्य में उत्तर भारत के लिए आर्यावर्त नाम दिया गया है. मनु स्मृति में इसे हिमालय और विंध्य पर्वत के बीच का मार्ग पूर्वी से पश्चिमी सागर तक बताया गया है. वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत को द्रविड़ के नाम से जाना जाता था. द्रविड़ में आधुनिक भारतीय राज्य जैसे आंध्रप्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ का एक छोटा-सा हिस्सा भी शामिल है. इस क्षेत्र में लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समह व पुडुचेरी के केंद्रशासित प्रदेश भी शामिल हैं.

भारतवर्ष/ भारतम्

विष्णु पुराण में भारतवर्ष शब्द को पहले देश के रूप में उद्धृत किया गया है, जो समुद्र के उत्तर में स्थित है. वहीं बर्फीले पहाड़ों के दक्षिण में भारतम् कहा जाता है. भरत के वंशज वहीं रहते हैं. भरत को यहां पौराणिक वैदिक युग के राजा भरत के रूप में संदर्भित किया जाता है.

नाभिवर्षा

जैन ग्रंथों में भारत देश को नाभि के देश के रूप में जाना जाता था. नाभि जो कि जैन तीर्थंकर ऋषभनाथ के पिता व एक चक्रवर्ती राजा थे. प्राचीन हिन्दू ग्रथों को देखें तो उसमें नाभि वंश की एक अलग परिभाषा दी गई है. हिन्दू ग्रंथों के मुताबिक नाभि शब्द का अर्थ है ‘ब्रह्मा की नाभि’ व वर्ण का अर्थ है होता है ‘देश’.

भारत के विभिन्न नाम – Names of India

भरत

भारत में भारत का आधिकारिक नाम भरत है, जो कि भारतवर्ष का संक्षिप्त रूप है. यहां भरत को वैदिक युग के राजा के नाम से जाना जाता है.

हिंद

हिंद का नाम फारसी भाषा सिंध के समान है. इतिहासकारों के अनुसार, फारस के लोगों द्वारा सिंध का सही से उच्चारण ही नहीं हो पा रहा था और उन्होंने ‘एस’ ध्वनि के बदले ‘एच’ ध्वनि बनाई. बस इसी तरह सिंध शब्द बदलकर हिंद हो गया.

हिंदुस्तान

11वीं सदी में मुस्लिम विजेताओं द्वारा अपने भारतीय प्रभुत्व को हिंदुस्तान कहा जाता था. हिंदुस्तान शब्द का सीधा-सा अर्थ है हिंद की भूमि.

अल हिंद

कई सारे अरबी पाठों में भारत को अल हिंद के नाम से जाना जाता है. जिसका शाब्दिक अर्थ ‘हिंद’ है.

इंडिका

प्राचीन यूनानी इतिहासकार मेगस्थनीज ने भारत को इंडिका के रूप में पुकारा था. उनकी लोकप्रिय रचना इंडिका, जो कि मौर्य साम्राज्य का लेखा-जोखा है.

इंडो

इंडो भारत का जापानी नाम है.

सोने की चिड़िया

भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा भारत के लिए अपनी समृद्ध और उच्च संस्कृति के लिए दिया जाने वाला एक बहुत ही लोकप्रिय शब्द है.

हिंदुश

यह भारत का फारसी नाम है.

तियान्झू

यह भारत का चीनी ऐतिहासिक नाम है. यहां तजुक शब्द का उच्चारण हिंदू शब्द से हुआ है.

तेनजीकू

यह भारत के लिए चीनी नाम तियान्झू का जापानी संस्करण है.

चोनचुक

यह भारत का ऐतिहासिक कोरियाई नाम है. भारत के लिए इसे चीनी नाम की तरह उच्चारण किया जाता है.

भारत की आजादी व सुरक्षा
इंडिया को 15 अगस्त 1947 में अंग्रेजों से आजादी मिली थी. भारत का संविधान किसी संप्रभु देश का सबसे लंबा संविधान है. यह राजनीतिक सिद्धांतों को परिभाषाति करने का ढ़ांचा तैयार करता है. देश की सुरक्षा के लिए जल सेना, थल सेना और वायु सेना हैं. भारतीय सेना पूरी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना है.