होली की शुभकामनाएं (Holi Wishes in Hindi)

होली की शुभकामनाएं और सन्देश – Holi Best Wishes Hindi

Holi Best Wishes Hindi: होली रंगबिरंगा पर्व है और जीवन को रंगीन बनाने के सन्देश इसमें छुपा हुआ है. भारत सहित दुनियाभर में फैले भारतीय लोग इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. होली के कई दिन पहले से लोग अपने दोस्त और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देने लगते हैं. व्हाट्सएप्प और फेसबुक के जमाने में सन्देश भेजना बेहद आसान हो गया है. आपकी थोड़ी मदद करते हुए कुछ बेहतरीन होली के शुभकामना सन्देश हमने यहां रख रखे हैं!

(1)
वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी उड़ा गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो होली का त्यौहार

(2)
खुशियों से हो ना कोई दूरी
रहे न कोई इच्छा अधूरी
रंगो से भरे इस मौसम में
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी
हैप्पी होली, हैप्पी होली

(3)
गुल ने गुलशन से गुलफान भेजा है
सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है
मुबारक हो आप को होली का त्यौहार
हमने दिल से ये पैगाम भेजा है

(4)
फागुन का महीना आया
आया होली का त्यौहार
नाचो गाओ रंग लगाओ
बांटो आपस में सब प्यार

(5)
होली आयी है
रंगों की बौछार लायी है
मिठाई-गुजियां तैयार हैं
रंगों को साथ लायी है

(6)
पिचकारी की धार
गुलाल की बौछार
अपनों का प्यार
यही है होली का त्यौहार

(7)
दिलों को मिलाने का मौसम आया है
खुशियां बढ़ाने का मौसम आया है
ये त्यौहार ही ऐसा है कि
रंगों में नहाने का मौसम आया है

(8)
रंगों से भरा तुम्हारा जीवन
खुशियां बरसे घर-अंगना
इन्द्रधनुष-सी बहारें आएं
आओ मिलकर होली मनाएं

(9)
खाकर गुजिया पीकर भंग
लगाकर थोड़ा-थोड़ा रंग
बजाकर ढोलक और मृदंग
खेलें होली हम तेरे संग

(10)
मक्के की रोटी निम्बू का अचार
सूरज की किरणें खुशियां बहार
चाँद की चांदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार