You are currently viewing खुद से ज्यादा उम्र वाली लड़की से दोस्ती के फायदे जानते हैं आप?

खुद से ज्यादा उम्र वाली लड़की से दोस्ती के फायदे जानते हैं आप?

जब भी हम किसी कपल को साथ में देखते हैं तो हमें बहुत खुशी होती है. उनका प्यार, उनका एक दूसरे को दुलार देखने लायक ही होता है. वो हर परिस्थिति में एक दूसरे का साथ देते हैं. खुशी और गम दोनों ही हालातों में वो एक-दूसरे के साथ होते हैं. अब सवाल ये है कि आपका पार्टनर कैसा होना चाहिए? उसमें कौन से गुण होने चाहिए? इसका सबसे बेहतर जवाब है कि वो इंसान बहुत परिपक्व होना चाहिए. और इंसान में परिपक्वता तभी आती है जब वो एक उम्र की सीमा पार कर जाता है.

जी हां! यहां बात हो रही है ज्यादा उम्र की लड़कियों की. ये लड़कियां आजकल कम उम्र के लड़कों की पहली पसंद बन रहीं हैं. इसके पीछे भी बहुत से कारण हैं. आइए आपको बताते हैं आखिर उम्रदराज लड़कियां लडकों को क्यों आ रहीं हैं पसंद?

रखती हैं पूरा ख्याल

एक लड़के की पहली जरूरत क्या होती है? यही ना कि कोई उसे ऐसा मिल जाए जो उसका ख्याल रखे. आजकल की मॉडर्न लाइफस्टाइल में ये बहुत जरूरी भी हो गया है. इसलिए लड़के खुद से ज्यादा उम्र की लड़कियों को खोजते हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो हर लड़का अपनी पार्टनर में अपनी मां जैसी महिला को ढूंढता है. हर लड़का चाहता है कि उसकी पार्टनर उसकी मां की तरह हो. उसकी पत्नी मां की तरह ही उसकी निस्वार्थ भाव से प्यार करे और उसका ध्यान रखे. सच्चाई भी यही है कि लड़के से बड़ी उम्र की लड़कियां अपने पार्टनर का ज्यादा ध्यान रखती हैं.

करती हैं इमोशनल सपोर्ट

एक और बहुत वाजिब कारण है, ज्यादा उम्र की लड़कियों को पसंद करने का! और वो है इमोशनल सपोर्ट. बड़ी उम्र की लड़कियां अपने पार्टनर को इमोशनल सपोर्ट करती हैं. जबकि कम उम्र की लड़कियों से ये सपोर्ट मिल पाना मुश्किल है. इसलिए मर्द बड़ी उम्र की लड़कियों को ज्यादा पसंद करते हैं.

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये सच है कि बड़ी उम्र की लड़कियां ज्यादातर अपने रिश्तों और कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहती हैं और अपने पति को पूरी तरह से प्यार करती हैं. क्योंकि ज्यादा उम्र की लड़कियों के पास कई तरह के अनुभव होते हैं इसलिए वो रिश्तों के महत्व को समझती हैं.

आत्मनिर्भर होती हैं

लड़के चाहते हैं कि पार्टनर आत्मनिर्भर हो, घर चलाने में उसका साथ दे. ऐसी लड़कियां अपने साथी से खर्चे नहीं करवातीं. यही नहीं, हर लड़का चाहता है कि पार्टनर जिम्मेदार हो. घर और बाहर के कामों में वो उसका हाथ बटाए. लड़के ऐसी लड़कियों को ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि घर की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ लड़कों के ऊपर ही नहीं रहती. ज्यादा उम्र की लड़कियां आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं. बड़ी उम्र की लड़कियों की खास बात ये होती है कि उनमें आत्मविश्वास भरपूर होता है. एक शोध में भी कहा गया है कि देर से शादी करने वाली औरतों की शादी कम उम्र वाली औरतों की अपेक्षा लंबे समय तक चलती है. इसके पीछे अनुभव का बहुत बड़ा हाथ है.

अब आप ही बताइए कि अगर लड़की में अच्छे गुण हों तो उसमें उम्र बाधा नहीं बनती. आजकल देखा गया है कि लड़के अपनी पार्टनर ज्यादा उम्र की लड़कियों को ही बना रहे हैं. बहरहाल आपका अनुभव क्या है, आप हमें जरूर बताएं!